नए जमाने में मेंहदी के नए अंदाज


मेंहदी हर लडकी और औरत के हाथों की रौनक होती है। इस के रंग से हाथों का रंग और निखर आता है। हमारे यहां मेंहदी शादी की रस्मों का एक अहम हिस्सा है। इतर मेंहदी के रंग सिर्फ शादी तक ही नहीं सिमटें हैं बल्कि यह रक्षाबंधन जैसे त्योहार में भी उतना ही महत्व रखती है। मेंहदी को मेंहदी या हीना के नाम से तो हर कोई जानता है पर शायद यह बहुत कम जानते हों कि मेंहदी शब्द संस्कृत शब्द “मेंहधिका“ से  बना है।
  कहते हैं समय के साथ फैशन के चलते बदलाव आते हैं और कई चीजें फैशन के साथ खत्म हो जाती है। औरतों में यह बदलाव अधिकतर देखने को मिलते हैं। उन्हें ऋंगार की कई चीजें ओल्ड फैशन लगने लगी हैं। पर मेंहदी ने अपनी पकड़ औरतों के दिलों में वैसे ही बनाए रखी है जैसे की दादी - नानी के समय में थी। पहले भी उनका ऋंगार बिना मेंहदी पूरा नहीं होता था जैसे की अब। हालांकि अब बदलते दौर के साथ मेंहदी सिर्फ औरते ही नहीं बल्कि पुरूषों के लिए भी शादी की रस्म का हिस्सा है।
समय के साथ बदलती मेंहदी
दादी - नानी के समय में मेंहदी की रस्म केवल शादी की रस्मों का हिस्सी होती थी। तब के समय में कोई कुछ नया नहीं सोचता था। मेंहदी के नाम पर बस हाथों में गोल आकार में मेंहदी लगा बस रस्म को पूरा करती थी। जबकि अब मेंहदी की रस्म को पूरी उत्सुकता के साथ मनाया जाता है। लोग स्पेश्यली मेंहदी की रस्म के लिए तरह तरह के डिजाइंस लगवाने के लिए लड़के व लड़कियों को बुलवाते हैं। पहले मेंहदी बस गोल आकार में लगती थी पर अब मेंहदी में काफी वैरायटी आ गई है। अब अरेबिक, टैटू मेंहदी व ब्रैस्लेट टाइप मेंहदी का चलन है।

समय के साथ बदलते मेंहदी के रंग
कुछ समय पहले तक मेंहदी का एक ही रंग सब जानते थे पर अब बदलते समय के साथ मेंहदी के रंग भी बदल गए हैं। पहले मेंहदी का रंग सिर्फ भूरा होता था पर अब तो काली व लाल रंग की मेंहदी भी बाजार में आने लगी है। और साथ ही टैटू वाली मेंहदी में तो अनेक रंग एक साथ ही देखने को मिलते हैं। जो की मेंहदी को और भी आकर्षक बनाते हैं।

कैसे घर बैठे सीखें आकर्षक मेंहदी लगाना

अगर आप मेंहदी के शौकीन हैं पर यही सोचते हैं कि कैसे लगाए डिजाइनर मेंहदी तो परेशान मत हों। मेंहदी लगाना अब पहले जितना मुश्किल नहीं है। अगर आपको चाहिए आकर्षक और न्यू डिजाइंस तो आप नेट पर सर्च कर सकते हैं या एप डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमें की आपको हर तरह के व बेहतरीन डिजाइन मिल सकते हैं। यदि आप यह नहीं करना चाहतीं हैं तो आप मेंहदी डिजाइन की बुक्स मंगा सकती हैं। मेरी सहेली वालों ने स्पेश्यली मेंहदी डिजाइंस की किताबें निकालना शुरू किया है तो आप वह किताबें घर भी मंगवा सकती हैं।
कैसे चढ़े मेंहदी का गहरा रंग
मेंहदी लगने के बाद मेंहदी का रंग भी परेशानी का कारण होता है। पर नीचे दिए गए अलंक्रिता, नई दिल्ली की क्रिएटिव हेड, राशी अग्रवाल द्वारा दिए गए कुछ आसान उपाय करने से हो सकता है मेंहदी का रंग और भी गहरा जैसे की:-

  • अपने हाथों पर मेंहदी लगवाने से पहले, अपने हाथों को अच्छे से धोएं और इनपर आम भाषा में मेंहदी का तेल कहे जाने वाला सिट्रोनेला आॅयल लगाएं।
  • अपनी मेंहदी को लेकर बेसब्र न हों। इसे अपने हाथों में कम से कम 4-5 घंटों के लिए रहने दें।
  • सूखने के बाद इसे धोकर हटाने के बजाय खुरच के हटाएं। इसे हटाने के बाद 24 घंटों तक पानी में हांथ न डालें जिससे मेंहदी आपके हाथों पर आॅक्सीडाअस होकर हल्के आॅरेंज से मरून और फिर गहरे भूरे रंग में बदल जाए।
  • मेंहदी हटाने के बाद इस पर सरसों का तेल लगाएं। आप इस पर आयोडेक्स, टाइगर बाम, विक्स या तिल का तेल भी लगा सकती हैं। ये बाम और तेल आपके हाथों को गरमी देते हैं, जिससे मेंहदी का रंग अच्छा चढ़े।
  • मेंहदी के घोल में लौंग का तेल मिलाना भी अच्छा तरीका है। मेंहदी हटाने के बाद आप गर्म तवे पर लौंग डालकर उसका धुंआ अपने हाथों को दे सकती हैं।
  • कुछ मेकप एक्सपर्ट सलाह देते हैं मेंहदी पर पतली परत फाउंडेशन की लगाने की, जिससे कुछ घंटों में इसका रंग गहरा हो जाए। इसके पीछे लाॅजिक ये हो सकता है कि फाउंडेशन हाथों की गर्मी के साथ मिलकर आॅक्सिडाइस होकर मेंहदी को एक गहरा रंग देता है।
  • अगर सर्दियों में मेंहदी लगवाती हैं तो हाथों को किसी रजाई या कंबल से ढक लें तो सुबह तक इसकी गर्मी से आपकी मेंहदी का रंग अच्छा चढ़ जाएगा।
  • अगर रंग नहीं चढ़ता है तो परेशान न हों आप बस अपने हाथों में एक पतली परत भीगे हुए चूने की लगा लें- ये एक प्रोफेशनल ट्रिक है पर ये तभी काम करेगी अगर आपने हाथों में पानी नही डाला है।

अगर आप को लगवानी है इंस्टेंट मेंहदी तो आपके पास पहले एक ही जरिया पार्लर ही होता था। पर अब यह जरूरी नहीं की आप मेंहदी लगवाने पार्लर ही जाएं। अब तो बाजारों में भी आप कहीं से भी मेंहदी लगवा सकती हैं। क्योंकि त्योहार के समय में पार्लरों में काफी भीड़ हो जाती है तो आप गोविंदनगर में चावला मार्केट के पास मेंहदी लगवाने वालों से मेंहदी लगवा सकती हैं। साथ ही गुमटी में सागर मेंहदी आर्ट भी एक अच्छी चाइस है।

No comments:

Post a Comment

जिंदगी के अनमोल रिश्ते

जन्म होते ही बनते रिश्ते जिंदगी के अनमोल रिश्ते पालने में झुलता बचपन नए रिश्ते संजोता बचपन औलाद बनकर जन्म लिया संग कई रिश्तों को जन्म द...