अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मिली तोहफों की सौगात

दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक ऐसा दिवस है जिस दिन हर महिला को अपने महिला होने पर गर्व होता है। वहीं इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं की सुरक्षा, रोजगार व प्रगति को मद्देनजर रखते हुए उन्हें कई तोहफों की सौगात मिली। कहीं उनके लिए ऑल वुमेन पेट्रोलियम स्क्वायड की शुरुआत की गई तो कहीं इंटरप्रेन्योरशिप बढ़ाने के लिए उन्हें प्लेटफार्म देने का प्रस्ताव रखा गया।

महिला दिवस के खास मौके पर दिल्ली में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने ''ऑल वुमेन पेट्रोलियम स्क्वायड '' की शुरुआत की है। इस स्क्वायड में ड्राइवर से लेकर इंचार्ज तक सब महिलाएं होंगी। स्क्वायड की कमान पूर्णत: महिलाओं को सौंपी गई है। यह स्क्वायड रोज रात को सुनसान रास्तों पर बाइकों से पेट्रोलिंग करेंगी। इसके लिए इन्हें बाइक चलाने व आत्मरक्षा के लिए स्पेशल ट्रेनिंग दी गई है। स्क्वायड को अधिक सुनसान रास्तों पर ज्यादा ध्यान देने के लिए कहा गया है साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यकित से पूछताछ करने के आदेश दिए गए हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ''बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'' मिशन को पूरे देश में लागू कर दिया है। महिला इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ाने के लिए नीति आयोग ने ''वूमेन एंटरप्रेन्योरशिप प्लेटफार्म'' लांच किया है। इससे महिलाओं को अपने आईडिया को बिजनेस में तब्दील करने में मदद मिलेगी।  इसके जरिए उन्हें बिजनेस स्टार्ट करने की सही जानकारी, इंडस्ट्री ट्रेनिंग दी जाएगी और साथ ही बिजनेस के लिए फंडिंग की मदद भी दी जाएगी । वहीं अगर उपलब्धी की बात करें तो पहली बार विमान कंपनी स्पाइसजेट ने 45 महिला पायलटों को नियुक्त कर महिला पायलटों के चयन का रिकॉर्ड बनाया। 

महिला दिवस के मौके पर मिले तोहफे जहां महिलाओं की सुरक्षा व प्रगति में मददगार होगा वहीं इनसे उनके अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।


No comments:

Post a Comment

जिंदगी के अनमोल रिश्ते

जन्म होते ही बनते रिश्ते जिंदगी के अनमोल रिश्ते पालने में झुलता बचपन नए रिश्ते संजोता बचपन औलाद बनकर जन्म लिया संग कई रिश्तों को जन्म द...