नवरात्रि की तैयारियों से खिला बाजार
कानपुर :
नवरात्रि के करीब आने के साथ ही बाजार में नवरात्रि की रौनक बढ़ती जा रही है। जगह
जगह पूजन की सामग्री, मैया के वस्र व मंडप की साज सज्जा को लेकर तैयारी की जाने
लगी है।
इतवार से
शुरू होने वाली चैत्र नवरात्रि की तैयारियां जोरों शोरों से शुरु हो गई है।
बाजारों में सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जमा होती दिखने लगी है। लोग जोरों
शोरों से पूजा की तैयारियों में लगे हुए हैं। कहीं कोई मंडप सजाने का सामान ले रहा
तो कहीं कोई मैया के वस्त्र व चुनरी ले रहा है। नवरात्रि एक बड़ा त्योहार
है इस त्योहार की रौनक नौ दिन तक बनी रहती है। पहले दिन के कलश पूजन से लेकर नवमी
के हवन तक के इस त्योहार के लिए बहुत सी तैयारियां करनी पड़ती है। वहीं लोगों के
साथ-साथ बाजार भी
बोगों की जरूरत पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
अगर मैया
की सजावट की बात करें तो गोविंदनगर बाजार में भगत जी की दुकान भगवान के वस्त्रों
के लिए बहुत मशहूर है। यहां हर वर्ष मैया की साज सज्जा के लिए नए प्रकार के वस्त्र
व मालाएं लाई जाती हैं जिनकी सुंदरता देखते ही बनती है। वहीं हर बार की तरह इस बार
भी यहां मैया की सजावट को लेकर भिन्न प्रकार के वस्त्रों व मालाओं का प्रबंध किया
गया है। अगर छोटी बाजार की बात करें तो मछरिया में गुप्ता जी की दुकान भी भगवान के
वस्त्रों के लिए काफी मशहूर है।
नवरात्रि
के व्रत में खाने के लिए विशेष खाद्य सामग्री इस्तेमाल की जाती है। ज्यादातर लोग
कुट्टू का आटे का प्रयोग करते हैं । खाने की शुद्ध सामग्री सबसे बड़ी समस्या होती
है। लोगों की सबसे बड़ी परेशानी यही होती है कि आटें में मिलावट तो नहीं है। वहीं
गोविंदनगर में भगत जी की दुकान के ठीक दाईं ओर की दूसरी दुकान लोगों की यह समस्या
को दूर करती है। यहां रोज दुकान के सामने ही ताजा आटा पीसा जाता है।
ऐसे ही
और भी अन्य बाजारों में नवरात्रि की बाजार सजने लगी हैं। खरीददारा के लिए लोग
किदवईनगर व अन्य बाजारों का रुख भी कर सकते हैँ।
No comments:
Post a Comment