करियर के दौरान प्यार कितना सही ?

करियर के दौरान प्यार कितना सही ?

प्यार गहरा और खुशनुमा अहसास है, दो अंजान लोगों के बीच रिश्तों की शुरूआत है। लेकिन यही गहरा और खुशनुमा अहसास कभी-कभी हमारे करियर पर हावी होने लगता है और हम अपने करियर को नज़़रअंदाज कर प्यार में बावरे रहते हैं। करियर के दौरान प्यार कितना सही और कितना गलत है आइए इसी पर बात करते हैं .........
                                                                

प्यार हमें किस मोड़ पे ले आयाकि दिल करे हाय, हाय कोई ये बताए, अब क्या होगा?

यह सिर्फ एक गाना नहीं है, बल्कि आज के समय में अधिकतर प्यार में पड़ने वाले युवाओं का सवाल होता है। कुछ लोग कहते हैं प्यार ही जिंदगी है, प्यार ही हर खुशी है यह सुनने में जितना अच्छा लगता है पर ये तो प्यार में पड़ने वाले अच्छे से जानते होंगे कि यह कितना सही है।  आपको यह पता होना चाहिए है कि यह सब सिर्फ फिल्मों के दृश्यों को इंटरटेनिंग बनाने के लिए अच्छा लगता है। परंतु बहुत हद तक इसका वास्तविक जीवन से कोई संबंध नही होता है। साथ ही आपको यह जानना भी जरूरी है कि गलत उम्र में लिए गए गलत फैसले आपके जीवन को गलत राह पर ले जा सकते हैं। सभी युवाओं के जीवन में यह समय एक न एक बार जरूर आता है, लेकिन हमेशा वह समय जीवन का एक खुबसूरत हिस्सा नहीं बन पाता है। क्योंकि समय के उस पड़ाव पर हम सिर्फ दिल से सोचते है और दिमाग का इस्तेमाल नहीं करते हैं जिससे कि हम अपने भविष्य पर ध्यान नहीं देते हैं और फिर वही समय हमें जीवन का एक काला अध्याय लगने लगता है।

कैसे होता है प्यार करियर पर हावी

अक्सर यह देखा जाता है जब बच्चे काॅलेज की नई दुनिया में कदम रखते हैं तो जीवन में कुछ करने का लक्ष्य लेकर आते हैं,  वह बहुत होशियार और काबिल होते हैं, लेकिन अधिकतर जब वह ऐसी सिचुएशन में पड़ते हैं वह अपने अपने टारगेटेड एम् से भटक जाते हैं। और साथ ही जब वह ये पाते हैं कि वे अपने जीवन में जो करना चाहते थे उसमें आगे नहीं बढ़ पा रहें है तब वह डिप्रेशन व तनाव का शिकार हो जाते हैं। जिससे कि उनकी जीवन में आगे बढ़ने की इच्छा समाप्त हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस उम्र में हर कोई दोनों चीज एक साथ बेलेंस नहीं कर सकता है। यानी प्यार और करियर के बीच तालमेल बैठा पाना आसान नहीं होता है। अगर कोई भी चीज आपके करियर में रूकावटें डालने लगे तो वह सही नहीं है। किसी भी ऐसी चीज के चक्कर में करियर को नजरअंदाज करना भविष्य में आपको बहुत भारी पड़ सकता है। कई बार एक ही चीज को पाने के चक्कर में आप सब खो देते हैं।

जब भी कोई ऐसी सिचुएशन में पड़ता है तो अधिकतर उसके सामने दो विकल्प रहते हैं वह दोनो में से किसी एक चीज को चुनें। आप अपनी निजी जिंदगी से समझौता न करें, लेकिन उसके साथ साथ अपने करियर पर भी पूरा ध्यान दें। ऐसी सिचुएशन में पड़े युवक- युवतियां एक ही चीज को तवज्जो देने लगते है और उसके खातिर करियर को दाव पर लगा देते हैं। वह ये भूल जाते हैं कि बाकी हर चीज के लिए तो सारी जिंदगी पड़ी है पर एक बार करियर छूट जाए तो जिंदगी को संवारना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए बैलेंस बनाकर चलना जरूरी है। 


जब प्यार करियर पर हावी हो तो क्या करें?

·       1.  प्यार को कभी अपनी पढ़ाई या करियर पर हावी न होने दें। जब भी ऐसा होने लगे तो यह सोचें की आपके माता पिता को आपसे क्या उम्मींदे है।
·    2.  अगर आप ऐसी सिचुएशन में हैं तो आप पर दोहरी जिम्मेदारियां होंगी, तब यह चुनाव करना जरूरी होता है कि आपका भविष्य किससे रौशन होगा।
·         3. आप को यह भी सोचना जरूरी है कि जब यह सब आपकी जिंदगी में नहीं था तो आपके जीवन का लक्ष्य क्या था क्या आज आप वह लक्ष्य पाने में समर्थ हैं।
·       4. यह भी कंप्येर करें कि प्यार के साथ आप अपने लक्ष्य को लेकर कितने सजग है।
·      5.  इस पर भी ध्यान दे कि यह दिशा आपको क्या उज्जवल भविष्य की ओर ले जा रही है।

ऐसा करने से शायद आप अपने जीवन को सही राह पर ले जा सकें। अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक रौशन भविष्य की ओर बढ़ें। सही उम्र में सही चुनाव आपको सही दिशा की ओर ले जा सकता है। बस चुनाव आपका है।

No comments:

Post a Comment

मैंने सोचा न था

जिंदगी का रुख यूं बदल जाएगा मैंने सोचा न था वक्त मेरा यूं बदल जाएगा मैंने सोचा न था कल तक चली थी जिन सपनों की डोरी को थाम कभी वो सपना ...